ब्लड प्रेशर की खासियत यह है कि यह बढ़ने पर अपने आने की आहट तक नहीं देता। कहीं ऐसा तो नहीं कि आपको कुछ अच्छा नहीं लग रहा हो, हर समय सुस्ती सी छायी रहती हो, रात में सोकर सुबह उठने पर थकान रहती हो, ऐसे जिसमें जान ही नहीं हो — तो इसे हाई बी.पी. की जांच करनी या करवानी चाहिए।
कारण
अनुवांशिकता या मानसिक तनाव के कारण।
आयोडीन नमक के सेवन से।
ज्यादा वजन या मोटापा या अनियमित जीवन शैली से।
(नियमित जीवन शैली के लिए रोगी स्वयं चिकित्सक से देखें)अधिक चाय, धूम्रपान और शराब के सेवन से।
लक्षण
सिर दर्द होना या बेचैनी होना।
शरीर में कमजोरी महसूस होना।
तेज़ या अनियमित हृदय गति महसूस होना।
मांसपेशियों में खिंचाव।
प्रभाव
हाई बी.पी. से मस्तिष्क की धमनियों में परिवर्तन आने लगता है जिससे ब्रेन हैमरेज हो सकता है। बेहोशी सी छा जाती है। कभी-कभी पक्षाघात भी हो सकता है।
हाई बी.पी. का दूसरा सबसे बड़ा प्रभाव दिल पर पड़ता है। बी.पी. बढ़ने से धमनियों में रक्त पंप करने के लिए दिल को काफी मेहनत करनी पड़ती है। कुछ वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद दिल थकने लगता है, जिससे उसकी
रक्त पम्प करने की ताकत घट जाती है। थोड़ी सी शारीरिक मेहनत करने पर सांस फूलने लगती है और धीरे–धीरे हृदय काम करना बन्द कर देता है और हृदयघात की सम्भावनाएँ बढ़ जाती हैं।
हाई बी.पी. का आँखों पर बुरा असर पड़ता है। रक्त दबाव बढ़ने से रैटिना की लघु रक्त वाहिकायें बच नहीं पाती जिससे दृष्टि कम हो जाती है या धुँधली हो जाती है।
हाई बी.पी. होने से गुर्दे की खून छानने वाली इकाइयों की ओर खून लाने और साफ़ हुआ खून ले जाने वाली धमनियों पर गंभीर असर पड़ता है। जिससे कुछ वर्षों बाद गुर्दे धीरे–धीरे काम करना कम कर देते हैं।
उपचार
उच्च रक्त दबाव में नमक पानी से स्नान करना है। 1 बाल्टी पानी में 10 से 15 ग्राम नमक मिला दीजिए और इस पानी को सिर को छोड़कर पूरे शरीर पर डालिए और स्नान करने के बाद शरीर को 5–7 मिनट तक पोंछिये मत। साबुन का प्रयोग कभी न करें। 15 से 20 दिन में ठीक हो जायेगा।
सबसे अच्छा सेंधा नमक, इसके बाद काला नमक, इसके बाद ढोके वाला (क्रिस्टल वाला) नमक। बाजार में उपलब्ध पाउडर फार्म में आयोडीन युक्त नमक कभी प्रयोग न करें।
- Source: भारतीय चिकित्सा भाग 2
FAQs (High BP / Hypertension)
1. उच्च रक्तचाप क्यों होता है?
तनाव, अधिक नमक, मोटापा, आनुवंशिक कारण और अनियमित जीवनशैली हाई BP का मुख्य कारण हैं।
2. हाई BP का सबसे बड़ा खतरा क्या है?
हृदयघात, स्ट्रोक, किडनी फेल और आंखों की रोशनी कम होना इसका प्रमुख जोखिम है।
3. हाई BP का सबसे पहला लक्षण क्या होता है?
अक्सर कोई लक्षण नहीं होता, लेकिन सिरदर्द, चक्कर और तेज़ धड़कन शुरुआती संकेत हो सकते हैं।
4. क्या हाई BP पूरी तरह ठीक हो सकता है?
दवाइयों, आहार और लाइफस्टाइल सुधार से इसे नियंत्रित किया जा सकता है, पर कई मामलों में लंबी अवधि तक इलाज जरूरी होता है।
5. हाई BP कितने से ऊपर खतरनाक माना जाता है?
यदि BP लगातार 140/90 mmHg से ऊपर रहे तो इसे खतरनाक माना जाता है।
6. हाई BP कम करने का सबसे आसान तरीका क्या है?
नमक कम करें, रोज़ 30 मिनट वॉक करें, वजन घटाएँ और तनाव कम करें—ये सबसे प्रभावी तरीके हैं।
7. क्या आयुर्वेद या घरेलू नुस्खे हाई BP में मदद करते हैं?
हाँ, लहसुन, नींबू, सेंधा नमक स्नान, और योग/प्राणायाम नियंत्रण में मदद कर सकते हैं (डॉक्टर की सलाह आवश्यक है)।
8. हाई BP की जांच कैसे करें?
BP मशीन से नियमित ब्लड प्रेशर मापें—डॉक्टर औसत रीडिंग के आधार पर निदान करते हैं।